अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान, शमी, मुकेश और आकाशदीप शामिल; रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए बंगाल की टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले लेग में पहले मैच के लिए बंगाल की टीम का स्क्वाड जारी हो गया है। अभिमन्यु ईश्वरन को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं इस टीम की पेस बैट्री में मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार को जगह मिली है।

यह तीनों की इंटरनेशनल गेंदबाज हैं। वहीं इस टीम में शमी के भाई मोहम्मद कैफ को भी चुना गया है।

इसके अलावा हाल ही में यौन शोषण के मामले में जेल गए अभिषेक पोरेल को भी इस टीम में चुना गया है। साथ ही अनुभवी खिलाड़ी सुदीप घरामी भी इस स्क्वाड में शामिल हैं। आमिर गनी, सौम्यदीप मंडल, सूरज सिंधु जायसवाल समेत कई स्टार खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। बंगाल की टीम एलीट ग्रुप सी में शामिल है।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट राउंड के ग्रुप सी में बंगाल के साथ दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिसा और सर्विसेज की टीमें शामिल हैं। बंगाल की टीम अपना पहला मैच 11 अक्टूबर 2026 से दिल्ली के खिलाफ खेलेगी। वहीं 18 अक्टूबर से बंगाल अपना दूसरा मैच सर्विसेज के साथ खेलेगी।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए बंगाल का स्क्वाड

अभमिन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमांता गुप्ता, अंकित चटर्जी, शुभमन चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाशदीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदिप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, मोहम्मद कैफ, सौम्यदीप मोंडल।

मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद?

मोहम्मद शमी पिछले रणजी सत्र के बाद से लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल का भी वह पूरा सीजन खेले थे। दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने जलवा दिखाया था। अब अजीत अगरकर की चयन समिति से विदाई के बाद चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। वहीं अब नजरें हैं मोहम्मद शमी के ऊपर भी। आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर 4 नवंबर से होने वाली वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनको मौका देने पर चयनकर्ता विचार कर सकते हैं।

आकाशदीप और मुकेश का इंडिया ए में चयन

बंगाल की टीम में शामिल आकाशदीप और मुकेश कुमार को मंगलवार को हुए इंडिया ए टीम के स्क्वाड में भी चुना गया है। यह दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड की सरजमीं पर न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीन चार दिवसीय मैचों की टीम का हिस्सा हैं। इस परफॉर्मेंस के आधार पर दोनों का चयन न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भी हो सकता है।

सकीबुल कप्तान, वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण बाहर, SRH के गेंदबाज पर रहेंगी नजरें; रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार का स्क्वाड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। सकीबुल गनी इस टीम की कमान संभालेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर साकिब हुसैन को जगह मिली है। वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण इस स्क्वाड से बाहर हैं।

Leave a Comment