डेविड वॉर्नर का तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने बांग्लादेश की टीम को हराया; WCL 2026 के 7वें मैच के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 के 7वें मुकाबले में पहली जीत मिली है। पहले मैच में इंडिया चैंपियंस से 46 रन से हार के बाद कंगारू टीम ने जीत का खाता खोला है।

WCL 2026 के 7वें मैच के बाद अब भी टॉप 5 बल्लेबाजों में रवि बोपारा टॉप पर हैं। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के धवल कुलकर्णी 6 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 7वें मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंद पर 66 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे। उनके अलावा कैलम फर्ग्युसन ने भी 36 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। बेन डंक ने नाबाद 24 गेंद पर 45 रन की पारी खेली।

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन ही बना पाई। कप्तान महमदुल्लाह ने नाबाद 35 गेंद पर 73 रन बनाए लेकिन यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी। ओपनर इमरुल कायस ने भी 41 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए फवाद अहमद ने 2 विकेट लिए। वहीं बेन हिल्फेनहास, ड आर्सी शॉर्ट और केन रिचर्डसन ने 1-1 विकेट झटका।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के बाद अंकतालिका में अब खाता खोल पाई है। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर 4 अंक के साथ काबिज है। उसने अपने दोनों मैच जीते हैं। वहीं साउथ अफ्रीका चैंपियंस दूसरे, इंडिया चैंपियंस तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस चौथे स्थान पर है।

WCL 2026 के 7वें मैच (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम बांग्लादेश चैंपियंस) के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
रवि बोपारा 2 2 160 160.00 175.82 10 12
रिचर्ड लेवी 1 1 87 87.00 223.08 5 8
महमुदुल्लाह 2 2 75 75.00 197.37 2 8
युवराज सिंह 1 1 71 71.00 161.36 5 6
एबी डिविलियर्स 1 1 70 70.00 179.49 4 5

WCL 2026 के 7वें मैच (ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम बांग्लादेश चैंपियंस) के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
धवल कुलकर्णी 2 8.0 48 6 12.67 76 1 0
समित पटेल 2 8.0 48 5 9.20 46 1 0
फवाद अहमद 2 7.0 42 4 15.50 62 0 0
रयान साइडबॉटम 2 8.0 48 4 18.00 72 0 0
अबू जायेद 2 7.0 42 4 18.50 74 0 0

 

 

 

सकीबुल कप्तान, वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण बाहर, SRH के गेंदबाज पर रहेंगी नजरें; रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार का स्क्वाड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। सकीबुल गनी इस टीम की कमान संभालेंगे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर साकिब हुसैन को जगह मिली है। वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी के कारण इस स्क्वाड से बाहर हैं।

Leave a Comment