इंडिया ए को पहले अनौपचारिक वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने 125 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए 48.2 ओवर में 274 रन बनाए थे। नाथन मैकस्वीनी ने 123 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
जवाब में इंडिया ए की टीम 31.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। भारत को इसी के साथ 125 रन से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
भारत के लिए सर्वाधिक रजत पाटीदार ने 51 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उनकी यह अर्धशतकीय पारी टीम के लिए काम नहीं आ सकी और बेकार साबित हुई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए गेंदबाजी में माहली बार्डमैन ने 4 विकेट झटके। वहीं स्पेंसर जॉनसन ने 2 विकेट लिए। टॉड मर्फी, मिच ओवेन और नाथन मैकस्वीनी को 1-1 सफलता मिली। तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में भारतीय टीम अब 0-1 से पिछड़ गई है।
ऋतुराज, सुदर्शन, पडिक्कल फेल
भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन समेत कई इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल थे। ऋतुराज इस टीम के कप्तान हैं लेकिन उन्होंने 30 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। पडिक्कल तो खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत की और सिर्फ 1 रन ही बना सके। प्रभसिमरन सिंह ने भी 17 रन बनाए।
रजत पाटीदार ने 51 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। निशांत सिंधू ने 43 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे ने 4 विकेट झटके थे लेकिन उन्होंने बल्ले से योगदान नहीं दिया और सिर्फ 3 रन बना पाए। विप्रज निगम ने भी सिर्फ 13 रन की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ए के लिए इससे पहले नाथन मैकस्वीनी ने 123 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं कप्तान विल सदरलैंड ने 77 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में सूर्यांश ने 4, यश ठाकुर ने 3 और अरशद खान ने 2 विकेट लिए थे। अब सीरीज का दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच 9 तारीख को पुडुचेरी में ही होगा और यह इंडिया ए के लिए करो या मरो का मैच होगा। इससे पहले दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से जीती थी। पहला मैच भारत ने जीता था और दूसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
ध्रुव जुरेल कप्तान, यशस्वी-राहुल शामिल, ऋषभ पंत पर संशय; न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टेस्ट टीम का ऐलान
भारत की ए टीम भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस टीम में भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले कई खिलाड़ी शामिल हैं। ध्रुव जुरेल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत भी इस टीम में शामिल हैं।