Harmanpreet के कप्तानी छोड़ने के बाद किसे मिलेगी कमान? रेस में सबसे आगे हैं स्मृति मंधाना

स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर ने आज 6 अक्टूबर को तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया है कि वह अब टीम की कप्तानी नहीं करेंगी।

ऐसे में सब कह रहे हैं कि अब हरमनप्रीत के बाद टीम की कमान मंधाना को मिलेगी?

टीम की उपकप्तान को मिलेगी कमान

स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं, ऐसे में हरमनप्रीत के बाद टीम की कमान मंधाना को ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि हरमनप्रीत कौर की गैर-मौजूदगी में स्मृति कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। वह विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर चुकी हैं और टीम को खिताब भी दिला चुकी हैं।

स्मृति मंधाना का करियर

स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 13 साल पहले 2013 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर के दौरान भारत के लिए 120 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 57.88 की एवरेज से 5,411 रन बनाए हैं। मंधाना ने वनडे में 14 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में स्मृति ने भारत के लिए 179 मैचों में 4,867 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 788 रन बनाए, 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

Leave a Comment