पाकिस्तान क्रिकेट पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आ रहा है. कभी भी किसी को टीम की कमान सौंप दी जा रही है. पिछले 3 सालों में पाकिस्तान की टी20 में 8 कप्तान देखने को मिले हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि ऐसे खिलाड़ियों को भी दोबारा कप्तानी दी गई है, जिन्हें उससे पहले हटाया जा चुका है.
किसी भी क्रिकेट टीम में ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कप्तानी छोड़ देने वाले खिलाड़ी को दोबारा कमान सौंपी जाए, लेकिन पाकिस्तान में ऐसा ही चल रहा है.
टी20 टीम में कप्तानों के उलटफेर की शुरुआत भारत की मेजबानी में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से शुरू हुई. बाबर आजम ने टूर्नामेंट में टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. इसके बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दिया. यहां से कप्तानी में उलटफेर का असली खेल शुरू हुआ.
इस तरह पाकिस्तान टी20 टीम के तीन साल में बदले 8 कप्तान
बाबर आजम (2023)- वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने इस्तीफा दिया. इसके बाद नवंबर 2023 में ही शाहीन अफरीदी को नया टी20 कप्तान बनाया गया.
शाहीन अफरीदी (2024)- मार्च 2024 में शाहीन अफरीदी को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया. इसके बाद बाबर आजम को एक दफा फिर कमान सौंपी गई.
बाबर आजम (2024)- अक्टूबर 2024 में बाबर आजम ने टी20 कप्तान के रूप में फिर इस्तीफा दे दिया.
सलमान आगा (2025)- मार्च 2025 में सलमान आगा को पाकिस्तान का नया टी20 कप्तान बनाया गया. सलमान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2025 एशिया कप खेला. टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला हार गई. अक्टूबर 2026 में सलमान को कप्तानी से हटा दिया गया.
साहिबजादा फरहान (2026)- अक्टूबर 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया. इसमें साहिबजादा फरहान को कप्तान चुना गया. इससे पहले साहिबजादा की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2026 एशियन गेम्स खेला था, जहां टीम को फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी.