इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है. आगामी संस्करण से पहले टीम ने कई बदलाव किए हैं, इसमें अब हेड कोच भी जुड़ गए हैं.
नए कोच के रूप में फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम का एलान कर दिया है. अब सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म हो गए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच सौरव गांगुली फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के पद पर रह चुके हैं. गांगुली ने हेमंग बदानी को रिप्लेस किया है, जो 2025 में कोच बने थे. हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने नए हेड कोच के नाम का एलान किया, उन्होंने जहीर खान को इस पद पर नियुक्त किया.
जहीर खान ने स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया, जो कोचिंग स्टाफ में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में काम कर चुके हैं. अभी सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म हो गए हैं. अब बहुत कम संभावना ही कि किसी टीम का हेड कोच बदलेगा. सभी टीमें अब ऑक्शन को लेकर स्ट्रेटेजी बनाएंगी, कि किन खिलाड़ियो को रिटेन करना है और किन्हें रिलीज.
आईपीएल 2027 में 6 विदेशी कोच
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए 10 टीमों के हेड कोच में से 6 विदेशी कोच हैं, सिर्फ 4 भारतीय कोच हैं. जहीर खान (चेन्नई सुपर किंग्स), सौरव गांगुली (दिल्ली कैपिटल्स), आशीष नेहरा (गुजरात टाइटंस) और अभिषेक नायर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के रूप 4 कोच भारतीय हैं.
IPL 2027 में सभी 10 टीमों के हेड कोच
- चेन्नई सुपर किंग्स- जहीर खान
- दिल्ली कैपिटल्स)- सौरव गांगुली
- गुजरात टाइटंस- आशीष नेहरा
- कोलकाता नाइट राइडर्स- अभिषेक नायर
- लखनऊ सुपर जायंट्स- जस्टिन लैंगर
- मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने
- पंजाब किंग्स- रिकी पोंटिंग
- राजस्थान रॉयल्स- कुमार संगाकारा
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- एंडी फ्लावर
- सनराइजर्स हैदराबाद- डेनियल विटोरी