‘उसका शरीर टर्न होता है बॉल नहीं…’ रवि बिश्नोई पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, उनके खेल पर उठाए गंभीर सवाल

Kris Srikkanth on Ravi Bishnoi : इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वो टीम इंडिया के साथ काफी लंबे समय से बने हुए हैं. बिश्नोई को जून में टीम इंडिया एक बार फिर से शामलि किया गाय था.

तब से वो टीम के साथ लगातार बने हुए है लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. बिश्नोई की बॉल ज्यादा टर्न नहीं करती है, वो सिर्फ गुगली डालती है, जिसके चलते बल्लेबाज कम ही परेशान होते हैं.

रवि बिश्नोई को हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए देखा गया था. वो भारत की गोल्ड मेडल टीम का हिस्सा थे. बिश्नोई को एशियन गेम्स 2026 में 2 मैचों में 1 भी विकेट नहीं मिला. पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर में उन्होंने कुल 33 रन खर्च कर डाले. उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बहुत निराशाजनक रहा है. अब उन पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

 

 

रवि बिश्नोई पर श्रीकांत का बड़ा बायन

क्रिस श्रीकांत ने कहा कि, ‘अगर वह टर्निंग विकेट पर भी बॉल को टर्न नहीं करा सकता तो वह कैसा स्पिनर है? लेकिन रवि बिश्नोई के लिए सिर्फ उसका शरीर टर्न करता है, बॉल कभी टर्न नहीं होती. वह अकेला ऐसा बॉलर है, जो रैंक टर्नर पर लेग-स्पिनर के तौर पर बॉल को टर्न नहीं करा सकता. उसने बॉल को एक इंच भी टर्न नहीं कराया. यह कैसे हो सकता है? बिश्नोई के साथ तो यह एक आर्ट है’.

 

 

रवि बिश्नोई बॉल को ज्यादा टर्न नहीं करता है. उनकी बॉल स्पिन भी बहुत कम होती है. वो सिर्फ गुगली पर निर्भर रहे हैं, जिसके चलते उनकी पिटाई बहुत होती है विकेट उनको कम मिलते हैं. ऐसी के चलते उन पर टीम इंडिया में बिश्नोई की जगह पर सवाल उठते रहते हैं. अब बिश्नोई भारत वेस्टइंडीज के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.

रवि बिश्नोई का क्रिकेट करियर

रवि बिश्नोई ने साल 2022 में भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था. तब से अब तक बिश्नोई 54 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 43 पारियों कुल 71 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 21.0 की औसत 7.59 इकॉनोमी के साथ 1493 रन खर्च किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/13 रहा है. उन्होंने अपने टी20 करियर में 2 बार चार विकेट हॉल भी हासिल किया है.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच समय (IST) वेन्यू
6 अक्टूबर 2026 1st T20I शाम 7:00 बजे लखनऊ
9 अक्टूबर 2026 2nd T20I शाम 7:00 बजे रांची
11 अक्टूबर 2026 3rd T20I शाम 7:00 बजे इंदौर
14 अक्टूबर 2026 4th T20I शाम 7:00 बजे हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026 5th T20I शाम 7:00 बजे बेंगलुरु

Leave a Comment