भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर वो वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करे।
भारत ने इससे पहले इस सीरीज के पहले दो मैच जीत लिए हैं और अपराजेय बढ़त हासिल करते हुए सीरीज भी अपने नाम कर लिया है। अब तीसरे वनडे में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का बेहतरीन मौका है और ऐसे में इस आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है।
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और वो तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है। वहीं तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में नमनधीर की जगह ध्रुव जुरेल को भी आजमाया जा सकता है जो पिछले दो मैचों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ध्रुव निचले क्रम पर अच्छी बैटिंग करते हैं और उन्हें अगर मौका मिलता है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।
यशस्वी-गिल कर सकते हैं ओपन
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को आराम देकर यशस्वी जायसवाल को आजमाने का विकल्प भी टीम इंडिया के पास होगा। रोहित लय में हैं और अगर यशस्वी को मौका मिलता है तो इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि ये पूरा फैसला टीम मैनेजमेंज का होगा कि वो रोहित के साथ जाते हैं या फिर यशस्वी को मौका देते हैं। वैसे यशस्वी भारत के वनडे फॉर्मेट के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं और उन्हें मौका देना यशस्वी व भारतीय टीम दोनों के लिए अच्छा होगा। यशस्वी रन बनाते हैं तो उनका लय व आत्मविश्वास दोनों बना रहेगा और ये भारत के हित में होगा।
सिराज खेल सकते हैं आखिरी वनडे
अगर टीम में यशस्वी आते हैं तो फिर वो गिल के साथ ओपन करते नजर आएंगे जबकि इसके बाद विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा बैटिंग क्रम में होंगे। कृष्णा के बाहर होने के बाद सिराज तेज गेंदबाजी की अगुआई करेंगे और आकिब बनी व गुरनूर बरार उनका साथ निभाते हुए नजर आएंगे। टीम में कुलदीप यादव एकमात्र विशुद्ध स्पिनर के रूप में मौजूद होंगे और स्पिन में उनका साथ रविंद्र जडेजा निभाते हुए नजर आएंगे।
तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
इशान ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज भी लिस्ट में; T20I में नंबर 5 या उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलकर मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।