इंडिया अंडर-19 ने मंगलवार (29 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ टेस्ट के तीसरे दिन पारी और 48 रनों से हरा दिया। इंडिया अंडर-19 के 494 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 दूसरी पारी में 229 रनों से आउट हो गई।
यशबर्धन चौहान ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे।
इंडिया अंडर-19 के लिए मैच में लक्ष्य रायचंदानी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 240 रन बनाए। गेंद से मोहित उल्वा, इशान ओम और यशवर्धन चौहान ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में यश के अलावा इशान ओम ने 4 विकेट झटके। ब्लेक कैटल ने 123 रन बनाए, जो इस मैच में उनका दूसरा शतक था। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
ओम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए
रायचंदानी ने दूसरे दिन 210 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन वह 30 रन और जोड़कर आउट हुए। उन्होंने उल्वा के साथ 9वें विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी की। उल्वा ने 84 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें दस चौके और चार छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाएं हाथ के स्पिनर ओम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
हेडन बारबुलोविच, कप्तान मैथ्यू लॉफ और जेड हॉलिक को आउट किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 17 रन हो गया। इसके बाद कैटल क्रीज पर ओपनर नील पटेल के साथ जुड़े और दोनों ने 60 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। फिर यशवर्धन ने पटेल को 41 रन पर बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा।
यशवर्धन ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट
यशवर्धन ने 26वें ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को तोड़ दिया। इससे उसका स्कोर 6 विकेट पर 87 रन हो गया। उन्होंने अपना तीसरा विकेट केसी बार्टन को 8 रन पर आउट करके लिया। हालांकि, कैटल ने दूसरे छोर से ज्यादा साथ न मिलने के बावजूद तेजी से रन बनाना जारी रखा।
कैटल ने 123 रन ठोके
कैटल ने 114 गेंदों पर 123 रन बनाए। इसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन यशवर्धन ने 58वें ओवर में उनकी पारी का अंत कर दिया। ओम ने एक और विकेट लेकर मैच में अपने कुल विकेटों की संख्या 9 कर ली, जबकि यशवर्धन ने आखिरी बल्लेबाज को आउट करके मैच में छह विकेट और कुल आठ विकेट हासिल किए।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 277 की बढ़त
इंडिया अंडर 19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 277 रन की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 494 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी ने 240 रन की बेहतरीन पारी खेली।