भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जाना है. भारतीय टीम दूसरे वनडे को खेलने गुवाहाटी पहुंच चुकी है. ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए तो खास होगा ही लेकिन खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल के लिए भी अलग से उपलब्धियां समेटे रहने वाला है.
(Photo: PTI)

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा मैच केएल राहुल के करियर का 100वां वनडे होगा. यही वजह है कि ये मुकाबला राहुल के लिए खास होगा. दूसरे वनडे के लिए गुवाहाटी के मैदान पर उतरते ही केएल राहुल 100 वनडे खेलने वाले भारतीय क्रिकेट बन जाएंगे. (Photo: PTI)

अब सवाल है केएल राहुल ने पिछले 99 वनडे में क्या किया है? उन 99 वनडे में 49.44 की बैटिंग औसत से उन्होंने 3412 रन बनाए है. इस दौरान केएल राहुल ने 8 शतक और 20 अर्धशतक जड़े हैं. (Photo: PTI)

भारत के लिए 100 वनडे खेलने वाले केएल राहुल 38वें प्लेयर हैं. इस लिस्ट में शामिल होकर उन्होंने धोनी, युवराज, रोहित, विराट, द्रविड़, गावस्कर, सचिन, सहवाग जैसे खिलाड़ियों के क्लब में अपना नाम लिखा लिया है. (Photo: PTI)

केएल राहुल मौजूदा समय में वनडे में भारतीय बैटिंग की रीढ़ बन चुके हैं. मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए उन्होंने देश के लिए कई नायाब पारियां खेली हैं और टीम को जीत दिलाई है. (Photo: PTI)