कोहली का विराट माइल्स्टोन, बने सचिन के बाद ODI में 15,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

विराट ने अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्का मारकर यह जादूई आंकड़ा छूआ। विराट ने जैसे ही 59 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने वनडे करियर में अपने 15,000 रन पूरे कर लिए। विराट को इस फॉर्मेट में 15,000 का आंकड़ा छूने के लिए केवल 303 पारी खेलनी पड़ी, जबकि सचिन तेंदुलकर को 377 पारी लगे थे। इतना ही नहीं, गेंद के मामले में भी विराट ने तेंदुलकर की तुलना में तेजी से ये रन बनाए हैं। तेंदुलकर को 17528 गेंद खेलने पड़े थे और विराट ने केवल 15950 गेंद लिए। इस दौरान उनके नाम 54 शतक और 80 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है।

दूसरे भारतीय बने विराट

वनडे क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब इस फॉर्मेट में विराट से ज्यादा रन केवल सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर के नाम इस फॉर्मेट में 18,426 रन हैं। अब उनके निशाने पर सचिन का रिकॉर्ड है। लिस्ट ए क्रिकेट में फिलहाल सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक हैं। विराट 59 शतक जड़कर इससे केवल एक कदम दूरी पर खड़े हैं।

 

 

 

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए थे। 296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित और गिल ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 गेंद में 74 रन की साझेदारी की। उसके बाद विराट और गिल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

Leave a Comment