ICC T20I Rankings: टीम इंडिया से छिन सकती है बादशाहत, इस टीम ने दे दी बड़ी टेंशन

ICC T20I Rankings को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार 18 सितंबर को इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अपडेट किया है। टीम इंडिया की बादशाहत टी20 क्रिकेट में बरकरार है, क्योंकि 3 मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सफाया करने वाली भारतीय टीम आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर वन टीम है।

हालांकि, ज्यादा इतराने की जरूरत टीम इंडिया को नहीं है, क्योंकि एक टीम है, जिसने टीम इंडिया को टेंशन दे दी है और वह टीम भी कुछ दिनों में नंबर वन बन सकती है।

दरअसल, भले ही टीम इंडिया टी20 रैंकिंग में नंबर वन है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी भारत से ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि दोनों टीमों के पॉइंट्स इस समय बराबर हैं। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के खाते में 269-269 पॉइंट्स हैं, लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में बहुत अंतर है, जिससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। आमतौर पर पॉइंट्स ही देखे जाते हैं। इंग्लैंड की टीम दो मैच श्रीलंका के खिलाफ जीत चुकी है। एक और मुकाबला उन्हें शनिवार 19 सितंबर को खेलना है, जिसके बाद फिर से रैंकिंग जारी होगी तो तख्तापलट हो सकता है। इंग्लैंड ने घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराकर नंबर वन की कुर्सी हासिल की थी।

श्रीलंका को अगर इंग्लैंड की टीम ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में भी हरा दिया तो भले ही एक पॉइंट्स से सही, लेकिन इंग्लिश टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन जाएगी। भारतीय टीम को फिर 22 सितंबर का इंतजार करना होगा, जब वे जापान से भिड़ेंगे। इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में भी नजर आएगी तो फिर से तख्तापलट की उम्मीद टीम इंडिया से होगी। हालांकि, मौजूदा समय में तो भारतीय टीम ही नंबर वन है और अगर श्रीलंका ने इंग्लैंड को हरा दिया तो भी भारत नंबर वन रहेगा।

ICC T20 Rankings में कौन कहां?

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड टॉप 2 पोजिशन पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है, जिसके खाते में 260 पॉइंट हैं। न्यूजीलैंड के खाते में 247 अंक हैं और ये टीम चौथे स्थान पर है। टॉप 5 में साउथ अफ्रीका की टीम भी है, जिसके खाते में 243 अंक हैं। छठे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसके पास 240 पॉइंट हैं। सातवें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम विराजमान है, जिसके खाते में 234 अंक हैं। 8वें नंबर पर बांग्लादेश है, जिससे 224 अंक हैं। 9वें नंबर पर 220 अंकों के साथ श्रीलंका है और इतने ही अंकों के साथ अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है।

Leave a Comment