अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोकने के बाद कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े, इसके साथ-साथ वो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए.

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगा दिए हैं.
इसके साथ ही अभिषेक ने विराट से काफी तेज 10 टी20 शतक लगा दिए. अभिषेक ने महज 205 पारियों में 10 शतक लगाए और विराट ने ये कमाल 413 पारियों में किया था. (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा से भी एक मामले में काफी आगे निकल गए हैं. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 94.44 फीसदी रन छक्के-चौकों से बनाए. उन्होंने 108 में से 102 रन बाउंड्री से बनाए, इसके साथ ही उन्होंने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 में से 108 रन बाउंड्री से लगाए थे. उन्होंने 91.53 फीसदी रन छक्के-चौकों से बनाए. (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक शर्मा ने टी20 में 10 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है. लेकिन विराट ने 10 टी20 शतक 413 पारियों में लगाए वहीं अभिषेक ने ये कमाल 205 पारियों में कर दिखाया. (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक शर्मा भारत के एकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार टी20 क्रिकेट में विरोधी टीम से ज्यादा रन अकेले बना दिए. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली और अफगानी टीम 94 रनों पर ढेर हो गई. इससे पहले 2025 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाए थे और इंग्लिश टीम सिर्फ 97 रन ही बना सकी.