भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम पर नजर डालें तो 8 खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुना गया है, जिसमें उप-कप्तान श्रेयस अय्यर समेत स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन जैस स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
आइए इन खिलाड़ियों के नाम और उन्हें ना चुने जाने की वजह जानते हैं, इससे पहले बता दें, 27 सितंबर से भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, इस सीरीज का मेजबान भारत ही है।
जसप्रीत बुमराह-श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी बाहर
ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स 2026 में शामिल होने के कारण मेन इन मरून के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाएंगे। हालांकि वे एशियाड के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को ODI टीम से बाहर कर दिया है।
रवींद्र जडेजा-यशस्वी जायसवाल की हुई वापसी
रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की ODI टीम में वापस आ गए हैं। उन्हें जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। श्रेयस अय्यर के ड्रॉप होने पर केएल राहुल को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
उनके अलावा, नमन धीर और औकिब नबी भी टीम का हिस्सा हैं। उन्हें पहली बार भारत ODI टीम में शामिल किया गया है और उम्मीद है कि वे आने वाली सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
रोहित-कोहली समेत ये खिलाड़ी हुए रिटेन
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल और कुलदीप यादव इंग्लैंड सीरीज के सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ODI टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। इन सात खिलाड़ियों में से सिर्फ कुलदीप को इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिला।
यहां देखें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में अंतर
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव