टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। ईशान किशन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना लिए हैं।
कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 160 गेंद में 140 रन की साझेदारी कर चुके हैं। ईस्ट जोन की ओर से टॉप के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों की तेज पारी खेली। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन और शिखर मोहन ने अर्धशतकीय पारी खेली।
स्पिन गेंदबाजों की मददगार के तौर पर जानी जाने वाली चेपॉक की पिच सपाट थी, जिसका खामियाजा साउथ जोन के गेंदबाजों का भुगतना पड़ा। मोहम्मद सिराज ने 7 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन लुटाए। अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। ईस्ट जोन की टीम दूसरे दिन इस अच्छी शुरुआत को बरकरार रखने की कोशिश करेगा, वहीं साउथ जोन दूसरी नई गेंद से कुछ विकेट लेने की उम्मीद करेगा।