सुरैश रैना ने ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए किया सपोर्ट, कहा- उनमें एक्स फैक्टर है

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं, हालांकि वह टेस्ट में टीम के नियमित सदस्य बने हुए हैं। हालांकि सुरेश रैना ने उन्हें व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भारत के लिए फिर से खेलने के लिए सपोर्ट किया।

पूर्व क्रिकेटर ने विकेटकीपर बल्लेबाज की कड़ी मेनहत और प्रदर्शन की तारीफ की है। रैना ने उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया है और एक्स फैक्टर के बारे में भी बताया। पंत हाल ही में भारत के श्रीलंका दौरे का हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो अर्धशतक लगाए।

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर सुरेश रैना ने कहा, ”उसने कड़ी मेहनत की है। मैं बहुत खुश हूं। हर कोई अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। वह टेस्ट क्रिकेट में बहुत रन बना रहा है। उसमें वह ‘एक्स-फैक्टर’ है। मुझे लगता है कि व्हाइट बॉल और आईपीएल में भी वह और निखरेंगे। उन्होंने वाकई बहुत अच्छा किया है।” ऋषभ पंत ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि सीमित ओवरों के क्रिकेट से वह बाहर हैं। उन्होंने 52 टेस्ट में 3725 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.82 है। उन्होंने आठ शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।

पिछले महीने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। पंत ने तीन पारियों में 168 रन बनाए। उनका औसत 56.00 रहा। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और विकेटकीपिंग भी की। वह वनडे और टी20 में भारत के लिए 2024 से नहीं खेले हैं। पंत ने पिछली बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था। जबकि वनडे मैच उन्होंने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद वह टीम में तो मौजूद रहे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

रैना ने कहा, ”मुझे लगता है अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। वैभव बहुत छोटे हैं। क्या वे खेलना चाहते हैं? उनके कोच क्या सोचते हैं? ये कुछ सवाल हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए। क्या आईपीएल के मालिक और एसोसिएशन भी इस बारे में सोच रहे हैं और खिलाड़ियों के दिमाग में टेस्ट क्रिकेट डाल रहे हैं? इसमें कोचों की भी एक बड़ी भूमिका है।”

ऋषभ पंत श्रीलंका सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। पंत के कुल रन 2,501 हो गए, जिससे वे धोनी के 2,496 रनों से एक रन आगे निकल गए। हालांकि, धोनी के 32.84 के औसत की तुलना में पंत का 41.68 का बेहतर औसत इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।

Leave a Comment