पाकिस्तान की टीम 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट

दुबईः पाकिस्तान ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में शनिवार को यहां भारत के सामने जीत के लिए महज 56 रन का लक्ष्य रखा। भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तान की टीम अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह इस प्रारूप में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है।

पाकिस्तान की ओर से शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन बनाए जबकि मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।

T20I में PAK-W के सबसे कम ऑल-आउट स्कोर-

55 बनाम IND-W, दुबई, 2026

56 बनाम NZ-W, दुबई, 2024

60 बनाम ENG-W, टॉनटन, 2009

63 बनाम IND-W, ग्वांगझू, 2012

65 बनाम WI-W, सेंट एंड्रयूज, 2011

72 बनाम SL-W, कोलंबो (NCC), 2018।

 

 

 

Leave a Comment