क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा अभिषेक शर्मा-साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड; T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने वाले क्विंटन डिकॉक ने कमाल की पारी खेली और शतक लगाया। हालांकि इस मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने 6 विकेट से हरा दिया।

डिकॉक ने अपनी इस शतकीय पारी के दम पर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और साहिबजादा फरहान समेत 5 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ा और विराट कोहली व डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।

डिकॉक ने तोड़ा अभिषेक-साहिबजादा समेत 5 बैटर्स के रिकॉर्ड

डिकॉक ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए 6 छक्के और 11 चौकों की मदद से 57 गेंदों पर 106 रन की तेज पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 185.96 का रहा। टी20 क्रिकेट में ये डिकॉक का 10वां शतक रहा और उन्होंने अभिषेक शर्मा, साहिबजादा फरहान, रिली रोसो, फॉफ डुप्लेसिस और जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 9-9 शतक लगाए हैं।

डिकॉक ने टी20 क्रिकेट में 10वां शतक लगाकर विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली जिन्होंने इस प्रारूप में अब तक कुल 10-10 शतक लगाए हैं। डिकॉक अब टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली और वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। वहीं टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 22 शतक लगाए थे जबकि दूसरे नंबर पर बाबर आजम 13 शतक के साथ मौजूद हैं।

इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, साहिबजादा फरहान, रिली रोसो, फॉफ डुप्लेसिस और जोस बटलर 9-9 शतक के साथ चौथे जबकि माइकल क्लिंगर, केएल राहुल, क्रिस लीन, संजू सैमसन, एरोन फिंच, रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्लवेल और जेम्स विंस 8-8 शतक के साथ 5वें नंबर पर मौजूद हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
क्रिस गेल 2005-2022 463 455 53 14562 175* 36.22 10060 144.75 22 88 30 1132 1056
बाबर आजम 2012-2026 359 346 54 12493 122 42.78 9681 129.04 13 101 25 1305 239
विराट कोहली 2007-2026 430 413 78 14218 122* 42.44 10463 135.88 10 110 20 1283 460
डेविड वॉर्नर 2007-2026 439 438 55 14284 135* 37.29 10147 140.77 10 118 28 1464 505
क्विंटन डिकॉक 2011-2026 457 443 32 12867 140* 31.3 9205 139.78 10 84 32 1272 557
साहिबजादा फरहान 2013-2026 181 175 13 5526 162* 34.11 3962 139.47 9 35 9 539 254
अभिषेक शर्मा 2018-2026 206 202 17 5995 148 32.4 3417 175.44 9 37 18 568 375
रिली रोसो 2008-2026 415 399 50 10370 121 29.71 7150 145.03 9 61 38 1000 446
फॉफ डुप्लेसिस 2007-2026 443 419 43 12424 120* 33.04 9017 137.78 9 85 24 1118 477
जोस बटलर 2009-2026 526 495 74 14890 131 35.36 10112 147.25 9 106 30 1351 655
माइकल क्लिंगर 2006-2019 206 198 25 5960 126* 34.45 4842 123.08 8 33 12 550 146
केएल राहुल 2013-2026 253 240 36 8718 152* 42.73 6284 138.73 8 73 11 751 363
क्रिस लीन 2010-2026 320 312 33 9268 117 33.21 6379 145.28 8 59 17 831 491
संजू सैमसन 2011-2026 348 331 40 8910 119 30.61 6378 139.69 8 55 27 762 422
आरोन फिंच 2009-2024 387 380 39 11458 172 33.6 8293 138.16 8 77 27 1095 452
रोहित शर्मा 2007-2026 472 459 54 12531 121* 30.94 9238 135.64 8 84 32 1131 568
ग्लेन मैक्सवेल 2010-2026 521 484 72 11202 154* 27.18 7271 154.06 8 60 41 933 582
जेम्स विंस 2010-2026 496 484 47 13870 129* 31.73 10167 136.42 8 89 32 1564 354

वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-3 में मारी एंट्री, शाहबाज नंबर 2; दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-10 बैटर

वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 132 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए। इस लिस्ट में शाहबाज अहमद और सुदीप घरामी का जलवा बरकरार है। (इस खबर को पढ़ने के लिए )

Leave a Comment