ये 4 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप? 2023 विश्व कप का थे हिस्सा

क्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप लगभग एक साल दूर रह गया है. अगले साल अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है.

टीम इंडिया मैनेजमेंट ने गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे जैसे नए खिलाड़ियों को चांस दिया है. मगर नए खिलाड़ियों के आने से कुछ सीनियर प्लेयर टीम से ड्रॉप हो चुके हैं.

भारतीय टीम की वनडे फॉर्म भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है, फिर चाहे वह दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम ही क्यों ना हो. हालिया ODI सीरीज में भारत को इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार मिली थी. ऐसे में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर गेंदबाजों को वापस लाने की मांग भी उठी. ऐसे ही 4 भारतीय खिलाड़ी हैं, जो 2023 विश्व कप में तो टीम इंडिया के लिए खेले, लेकिन शायद अगला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे.

ये 4 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे अगला वर्ल्ड कप?

मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव वे 4 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनका 2027 वर्ल्ड कप में खेलने का कोई चांस नहीं है. शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन चयन समिति उन्हें लगातार नजरअंदाज करती रही है. 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा भी शायद अगले साल वर्ल्ड कप में ना खेलें, जिन्हें लगातार वनडे टीम से बाहर ही रखा गया है. पिछली कुछ सीरीज को देखते हुए प्रतीत होरा है कि मैनेजमेंट ने उन्हें विश्व कप की योजनाओं में शामिल नहीं किया है.

सूर्यकुमार यादव के हाथों से टी20 की कप्तानी जा चुकी है, वो टीम का हिस्सा भी नहीं हैं. वहीं वनडे टीम से बहुत पहले उनका पत्ता कट हो चुका है. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर वह चौथा नाम हो सकते हैं, जो अगले साल वर्ल्ड कप ना खेलें. ठाकुर, अक्टूबर 2023 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं.

2023 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल रहे रविचंद्रन अश्विन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो संन्यास ले चुके हैं. बाकी सभी खिलाड़ी अभी तक किसी ना किसक फॉर्मेट में एक्टिव हैं. रोहित शर्मा को लेकर भी तरह-तरह के दावे सामने आते रहे हैं कि चयन समिति उन्हें वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर करने के बारे में बता चुकी थी, लेकिन उसके बाद BCCI के बयान से सबकुछ बदल गया. इसी बीच तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर के बैकअप के रूप में अफ्रीका जाने का मौका मिल सकता है.

Leave a Comment