2027 ODI World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे नामीबिया की मेजबानी में इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने वाली हैं.
क्रिकेट के इस मेगा इवेंट का आयोजन अक्टूबर से नवंबर में होगा. उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम अपनी तैयारियां पुख्ता करना चाहती है. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाना चाहती है. ऐसे में वो अपनी टीम के हर एक पहलू को मजबूत करना चाहती है. इस सब के बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को हैरान कर दिया है.
दरअसल, टीम इंडिया के स्क्वाड में एक खिलाड़ी की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सरप्राइज एंट्री हो सकती है. इस खिलाड़ी को इंडियन क्रिकेट टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी के बैकअप खिलाड़ी की तौर पर तैयार किया जा रहा है. ये खिलाड़ी भी अब साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप खेलने के लिहाज से खुद को तैयार कर रहा है. ये खिलाड़ी कौन है, इसे किसके वैकअप खिलाड़ी के तौर पर तैयार किया जा रहा है. ऐसा बीसीसीआई भारतीय चयनकर्ता क्यों कर रहे हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में होगी सरप्राइज एंट्री
आपको बता दें कि, तिलक वर्मा को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारी करने के लिए बोला गया है. वो इंडियन क्रिकेट टीम में श्रेयस अय्यर के बैकअप विकल्प के तौर पर खेलेते हुए नजर आ सकते हैं. यानी की अगर वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर किसी भी कारण के चलते नहीं खेल पाते हैं. तो उनके वैकअप रिप्लेसमेंट के तौर पर तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा.
आपको बता दें कि, तिलक वर्मा एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अपनी छाप कई मौकों पर छोड़ी है. तिलक ने अपने बल्ले का दम हमेशा क्रिकेट के मैदान पर दिखाया है. वो भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के वर्तमान में उपकप्तान हैं. वो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं.
श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के 50 ओवर क्रिकेट में अहम खिलाड़ी हैं. वो वनडे क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लंबे समय से खेल रहे हैं. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के लिए धमाल मचाया था. अय्यर नंबर 4 पर टीम के लिए अहम योगदान देते हैं. लेकिन उनके हक में टीम का कॉम्बिनेशन एक सही समीकरण पेश नहीं करता है.
इस वजह से तिलक को मिलेगी एंट्री
दरअसल, टीम इंडिया में शुरुआत के 5 से 6 बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं. शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल लगातार पांच बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऐसे में टीम में टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है. ऐसे में तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका की तेज बाउंसी विकेट पर टीम इंडिया के लिए एक सही विकल्प हैं. वो बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में टीम को बॉलिंग में भी मदद मिलेगी.
कोच कप्तान को भी चाहिए तिलक वर्मा
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई टीम मैनेजमेंट सिलेक्टर्स तिलक वर्मा को वनडे टीम में शामिल करने का प्लान कर रहे हैं. वो तिलक को बतौर श्रेयस अय्यर के बैकअप खिलाड़ी के तौर पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मौका देने की सोच रहे हैं. इससे टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से बॉलिंग का ऑप्शन भी मिलेगा. सूत्र के अनुसार टीम में हेड कौच गौतम गंभीर कप्तान शुभमन गिल किसी ऐसे बल्लेबाज को चाहते हैं, जो कम से कम 4 से 5 ओवर गेंदबाजी भी कर सके. तिलक ने अब तक टीम इंडिया के लिए 5 वनडे मैचों की 4 पारियों में 68 रन बनाए हैं.