Afghanistan T20I Squad: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है. ओपनर इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंपी गई है, वो पहली बार टी20 इंटरनेशनल कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.
भारत-अफगानिस्तान के बीच ये सीरीज 13 से 17 सितंबर तक चलेगी. सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होंगे. बता दें ये अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज है.
लंबे समय बाद नवीन उल हक की वापसी
अफगानिस्तान की टीम में तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है. इस खिलाड़ी के दाहिने कंधे में चोट लगी थी ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हुआ था और वो इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे. नवीन की वापसी से अफगानी बॉलिंग अटैक मजबूत हुआ है. भारत में नवीन उल हक काफी पॉपुलर हैं क्योंकि वो काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं. उनका आईपीएल के दौरान विराट कोहली से भी झगड़ा हो गया था. वैसे नवीन के अलावा टीम में फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी शामिल हैं.
गुलबदीन की वापसी
अफगानिस्तान की टीम में ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की वापसी हुई है. टीम में राशिद खान अनुभवी स्पिन गेंदबाजी यूनिट को लीड करने वाले हैं. स्पिनर्स में अफगानी टीम में नूर अहमद और नांग्याल खरोटी भी शामिल हैं, टीम में दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी टीम में शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट, शपागीजा क्रिकेट लीग और ए-टीम स्तर पर अपने प्रदर्शन के बाद, अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान को रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.
अफगानिस्तान का टी20 स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक. रिजर्व: इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक.
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
13 सितंबर: पहला टी20
15 सितंबर: दूसरा टी20
17 सितंबर: तीसरा टी20.