Heinrich Klassen vs Josh Hazlewood: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लसेन ने एक बार फिर कमाल पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए और सबसे ज्यादा पिटाई उन्होंने दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक जॉश हेजलवुड की पिटाई की. जॉश हेजलवुड तो उनके सामने गेंदबाजी करना ही भूल गए. हेनरिक क्लासेन ने इस वर्ल्ड क्लास गेंदबाज के ओवर में 27 रन मारे.
क्लासेन ने की हेजलवुड की धुनाई
हेनरिक क्लासेन ने हेजलवुड को 13वें ओवर में रिमांड में लिया. हेजलवुड की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया. अगली दो गेंद हेजलवुड ने वाइड फेंकी. तीसरी गेंद पर हेजलवुड ने कमाल का छक्का लगाया. चौथी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और फिर पांचवीं गेंद पर क्लासेन ने छक्का जड़ दिया. आखिरी गेंद पर एक रन मिला और हेजलवुड ने 27 रन लुटा दिए.
A six-hitting Master-KLAAS on show
Heinrich Klaasen going big against Josh Hazlewood
Updates
https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB | @SunRisers pic.twitter.com/DGYE4ND2WN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
हेजलवुड ने कैच-रन आउट छोड़ा
जॉश हेजलवुड ने 18वें ओवर में भी गलतियां की. इस खिलाड़ी ने अपनी चौथी गेंद पर ईशान किशन का आसान कैच छोड़ दिया. अगली गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को रन आउट करने का मौका छोड़ दिया. हेजलवुड ने अपने 4 ओवर में 55 रन लुटा दिए. बता दें हेजलवुड ने इस सीजन 11 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.6 रन प्रति ओवर है.
वैसे पिटाई सिर्फ हेजलवुड की ही नहीं हुई. आरसीबी के दूसरे गेंदबाज भी जमकर पिटे. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 51 रन दिए. वहीं रसिख सलाम डार ने 2 विकेट तो लिए लेकिन उन्होंने 52 रन लुटा दिए. सुयश ने 3 ओवर में 36 और शेफर्ड ने 37र न लुटाए. हैदराबाद ने 20 ओवर में 255 रनों का स्कोर खड़ा किया.

Heinrich Klaasen going big against Josh Hazlewood 
https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB | @SunRisers pic.twitter.com/DGYE4ND2WN