Travis Head: ट्रेविस हेड से ऐसे लिया गया बदला, विराट कोहली खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए, देखें Video:

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड आईपीएल 2026 के 67वें मैच में काफी आक्रामक नजर आए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने क्रीज पर आते ही चौकों की बरसात कर दी. भुवनेश्वर और हेजलवुड के खिलाफ हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर आक्रामक रुख अपनाया, हालांकि इस खिलाड़ी की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली. ट्रेविस हेड महज 26 रन बनाकर आउट हो गए और उनका विकेट चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने लिया. हेड का विकेट डार के लिए बदले की तरह था और बदले की इस जंग में विराट कोहली भी काफी आक्रामक हो गए.

हेड से ऐसे लिया डार ने बदला

रसिख सलाम चौथा ओवर करने आए और हेड ने उनकी शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके लगा दिए. इसके बाद रसिख ने चौथी गेंद पर भी बाउंड्री जड़ दी. ऐसा लगा कि अब हेड आरसीबी को छोड़ेंगे नहीं लेकिन रसिख सलाम ने गजब कमाल कर दिया. उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर फेंक हेड को बोल्ड कर दिया. विकेट गिरते ही गेंदबाज रसिख सलाम ने आक्रामक जश्न मनाया और बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली भी बेहद आक्रामक अंदाज में चिल्लाते नजर आए. दोनों के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्रेविस हेड का औसत प्रदर्शन

ट्रेविस हेड का प्रदर्शन इस आईपीएल में औसत रहा है. इस खिलाड़ी ने पिछली चार पारियों में आरसीबी के खिलाफ भी कुछ खास नहीं किया है. पिछली चार पारियों में हेड ने आरसीबी के खिलाफ 55 रन ही बनाए हैं. ट्रेविस हेड इस सीजन 14 मैचों में महज 28.07 की औसत से 393 रन ही बना पाए हैं.ट्रेविस हेड फेल रहे हैं लेकिन उनके साथी ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म कमाल है. इस खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. हेड ने 22 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. अभिषेख शर्मा इस सीजन 563 रन बना चुके हैं. हैदराबाद के तीन बल्लेबाज 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं जिसमें अभिषेक के साथ-साथ ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का नाम भी शामिल है.