BCCI Domestic Home Season 2026-27: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस सीजन में पुरुष और महिला कैटेगरी के अलग-अलग एज ग्रुप में कुल 1,788 मैच खेले जाएंगे. घरेलू सीजन की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से दलीप ट्रॉफी से होगी. छह जोनल टीमों के बीच खेली जाने वाला यह टूर्नामेंट लंबे फॉर्मेट की शुरुआत करेगा. इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा.
BCCI ने किया घरेलू सीजन का ऐलान
BCCI ने मल्टी-डे क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी को दो चरणों में खेलने का फैसला रखा है. इससे खिलाड़ियों को ज्यादा रिकवरी समय मिल सकेगा. वहीं, रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 32 टीमें चार ग्रुपों में खेलेंगी, इसके अलावा प्लेट ग्रुप में 6 टीमें शामिल होंगी.
News
BCCI announces the schedule for the Indian Domestic Season 2026-27, which will feature 1,788 matches across age groups and formats in mens and womens cricket.
More Details
| @IDFCFIRSTBank https://t.co/eWfVBxBNkQ
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) May 20, 2026
शेड्यूल में किए गए बड़े बदलाव
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स vs रेस्ट ऑफ इंडिया मैच को फिर से शामिल किया गया है. यह 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा और U23 उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करेगा. इसके अलावा, पुरुष U23 स्टेट ए ट्रॉफी और विजय ट्रॉफी को अब वन-डे के बजाए T20 फॉर्मेट में कराया जाएगा. इसके साथ-साथ कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के नॉकआउट मैच बेंगलुरु और मैसूरु में खेले जाएंगे. इससे सभी टीमों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिलेगी. दूसरी ओर, विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) को नई तारीख दी गई है. यह अब नवंबर से जनवरी तक खेली जाएगी.
News
| @IDFCFIRSTBank https://t.co/eWfVBxBNkQ