Krunal Pandya: इतनी बड़ी चोट खाने के बावजूद क्रुणाल पंड्या से नाइंसाफी? छीना गया उनका हक!

Krunal Pandya IPL 2026: क्रुणाल पंड्या का नाम आज हर क्रिकेट फैन की जुबां पर है. हो भी क्यों ना आरसीबी के इस ऑलराउंडर ने काम ही जो ऐसा किया है. क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली और उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ही बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया. हालांकि क्रुणाल पंड्या के साथ मैच खत्म होने के बाद थोड़ी नाइंसाफी हो गई. दरअसल इस मैच में जीत का हीरो भुवनेश्वर कुमार को चुन लिया गया जो थोड़ा हैरान करने वाला रहा. आइए आपको बताते हैं कि क्यों क्रुणाल पंड्या को ये खिताब मिलना चाहिए था.

क्रुणाल पंड्या के साथ नाइंसाफी क्यों?

क्रुणाल पंड्या के 73 रन, भुवनेश्वर कुमार के 4 विकेटों पर भारी क्यों हैं? और आखिर क्यों क्रुणाल पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच बनने के हकदार हैं इसकी वजह है मैच कंडिशन. भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने रायन रिकल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के अहम विकेट लिए. साथ ही उन्होंने अंतिम समय में आखिरी ओवर में एक छक्का भी लगाया जिसने मैच का रुख पलटा लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये थी कि रायपुर की पिच बॉलिंग फ्रेंडली और इसी पिच पर क्रुणाल पंड्या ने बेहतरीन बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके जड़े. बड़ी बात ये है कि क्रुणाल पंड्या ने ऐसे मौके पर रन बनाए जब विराट कोहली, पडिक्कल, कप्तान पाटीदार, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी फेल हो गए.

चोट के बावजूद बेहतरीन बल्लेबाजी

क्रुणाल पंड्या अपनी पारी के दौरान चोटिल भी हुए. दीपक चाहर की शॉर्ट गेंद उनके पेट पर लगी और इस दौरान उनके पैरों की मांसपेशी भी खिंच गई. इसके बाद उनका चलना तक मुश्किल हो रहा था लेकिन क्रुणाल ने इसके बावजूद पिच पर रहने का फैसला किया. 18वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने अल्लाह गजनफर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया. पांचवीं गेंद का भी क्रुणाल ने यही हाल किया. लेकिन आखिरी गेंद पर वो आउट हो गए. लेकिन अंत में जीत आरसीबी को ही मिली. टीम आखिरी गेंद पर मैच जीती.