Pat Cummins: पैट कमिंस को मिलेंगे 114 करोड़ रुपये, इस ऑफर के बाद क्या छोड़ देंगे IPL?

Contract Extention till 2029: पैट कमिंस को IPL 2026 के बीच बड़ा ऑफर मिला है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके करार को 3 साल के लिए बढ़ाते हुए उन्हें 12 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 114 करोड़ रुपये देने का ऑफर किया है. पैट कमिंस को किए इस ऑफर के पीछे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मकसद लीग क्रिकेट में उनके इंटरेस्ट को कम करना है, ताकि वो देश के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल सकें. ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा ही एक ऑफर ट्रेविस हेड को भी किया गया है.

कमिंस की सालान कमाई होगी 33-34 करोड़

पैट कमिंस की IPL के एक सीजन में सैलरी 18 करोड़ रुपये है. लेकिन, अगर वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ऑफर को स्वीकारते हैं तो उससे उनकी सालाना सैलरी में करीब 1 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8.50 करोड़ रुपये तक का उछाल आ सकता है. वो साल में 33 से 34 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्यों दिया बंपर ऑफर?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसॉप ने कहा कि पैट कमिंस लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें जो ऑफर किया गया है, उसे पाने का अधिकार उन्होंने हासिल किया है. जेम्स ऑलसॉप ने आगे कहा कि एक बात तो हम जानते हैं कि बाज़ार का दबाव उन खिलाड़ियों पर पड़ रहा है जो सबसे ज़्यादा व्यावसायिक मूल्य रखते हैं. कमिंस, हेजलवुड, हेड जैसे खिलाड़ियों की डिमांड है. इसलिए अब ये हमारी प्राथमिकता है कि वो देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दें ना कि लीग क्रिकेट को.

पैट कमिंस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस को पहले की तुलना में अधिक भुगतान की गारंटी दी गई है, चाहे वो कितने भी मैच खेलें. हालांकि, पैट कमिंस की ओर से अभी तक इस ऑफर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है. अब इस ऑफर को लेकर कमिंस की हां और ना ही तय करेगी कि उनका आगे का क्या प्लान रहता है?

IPL 2026 में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, जिसके लिए अब तक खेले 4 मैचों में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए हैं.