आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का बल्ला रन पर रन बरसा रहा है. ये खिलाड़ी इस सीजन दो शतक लगा चुका है और मंगलवार को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच हासिल किया. (फोटो-पीटीआई)
दिल्ली के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करते ही संजू सैमसन नंबर 1 बन गए. इस साल टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीता है. (फोटो-पीटीआई)
संजू सैमसन इस साल टी20 क्रिकेटर में पांच बार प्लेयर ऑफ द मैच बन गए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 2 और इस साल आईपीएल में 3 प्लेयर ऑफ द मैच जीत लिए हैं. (फोटो-पीटीआई)
संजू सैमसन ने ईशान किशन, साहिबजादा फरहान, विल जैक्स, फखर जमां और शेरफाने रदरफॉर्ड को मात दी. इस सभी खिलाड़ियों ने 4-4 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीते हैं. (फोटो-पीटीआई)
संजू सैमसन आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 10 मैचों मं 57.42 की औसत से 402 रन बना लिए हैं. (फोटो-पीटीआई)



