टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है. ये खिलाड़ी विकेटों के लिए तो तरस ही रहा है वहीं इसके साथ-साथ बुमराह जो विकेट झटक रहे हैं वो भी नो बॉल की वजह से रद्द हो जा रहे हैं. लखनऊ के खिलाफ बुमराह ने दो गेंद पर दो बल्लेबाजों को आउट किया लेकिन वो दोनों ही गेंदें नो बॉल हो गई. बुमराह ने लखनऊ के खिलाफ ये गलती 14वें ओवर में की. इस खिलाड़ी ने तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह को आउट किया लेकिन तीसरे अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया.
बुमराह को लगी नो बॉल फेंकने की आदत
जसप्रीत बुमराह हिम्मत सिंह का विकेट लेकर खुशी मना रहे थे लेकिन नो बॉल होने के बाद वो मुस्कुराने लगे. मुस्कुराते चेहरे के पीछे काफी दर्द भी था. वैसे हद तो तब हो गई जब बुमराह ने अगली फ्री हिट पर हिम्मत को फिर आउट किया लेकिन वो गेंद भी नो बॉल निकली. बुमराह की नो बॉल को देखकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि लगातार कोई खिलाड़ी इस तरह की गलती कैसे कर सकता है. बता दें जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अबतक 9 नो बॉल फेंक चुके हैं. ऐसा लग रहा है मानो बुमराह को नो बॉल फेंकने की लत लग चुकी है.
Wickets that didn’t count, no-balls, and bat flying out of hands
The most eventful over of the season?
Updates
https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/4OQj5C9R49
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2026
बुमराह विकेटों को तरसे
अहम मौकों पर विकेट चटकाने के लिए मशहूर रहे जसप्रीत बुमराह इस सीजन एक-एक विकेट निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन 10 मैचों में 3 ही विकेट झटके हैं. उनका बॉलिंग एवरेज 100 से ज्यादा का है. अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में तो बुमराह ने शुरुआती 6 मैचों में एक ही विकेट झटका है. उनका औसत यहां 200 से भी ज्यादा है. बुमराह का इस सीजन इकॉनमी रेट लगभग 9 रन प्रति ओवर है. बुमराह के आंकड़े इस बात को साफ-साफ बयां कर रहे हैं कि उनकी फॉर्म बेहद खराब चल रही है.
Wickets that didn’t count, no-balls, and bat flying out of hands 


https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/4OQj5C9R49