MI vs LSG: जो रिकल्टन ने दो साल में किया, वह बड़े-बड़े कई साल में नहीं कर सके, एक नहीं कई कमाल

Ryan Rickelton’s big record: दक्षिण अफ्रीकी लेफ्टी बल्लेबाज रियान रिकल्टन (Ryan Rickelton) को यूं तो मुंबई इंडियंस (MI vs LSG) से सिर्फ 1 करोड़ रुपये की सालाना फीस में जुड़े हुए सिर्फ करीब दो ही सेशन हुए हैं, लेकिन प्रचंड फॉर्म में चल रहे रिकल्टन ने बहुत ही कम समय में कारनामे इतने बड़े-बड़े कर डाले हैं, जो उनसे कहीं बडे़ नाम वाले मुंबई के लिए अपने पूरे करियर में नहीं कर सके. इसमें सचिन तेंदुलकर जैसा दिग्गज भी नहीं कर सका.

हां यह बात अलग है रिकल्टन के इस कारनामे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी पूरा-पूरा योगदान है. सोमवार को वानखडे़ (Wankhede) स्टेडियम में रोहित के साथ 143 रन की साझेदारी के साथ ही रिकल्टन मुंबई इंडियंसन के लिए किसी भी विकेट कि लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए. यह कुल मिलाकर तीसरा मौका रहा, जब रिकल्टन ने रोहित के साथ मिलाकर शतकीय साझेदारी निभाई.

मुंबई के लिए शतकीय साझेदारी

संख्या बल्लेबाज

3 रोहित शर्मा-रियान रिकल्टन

2 रोहित शर्मा-इशान किशन

2 पार्थिव पटेल-लेंडी सिमंस

2 अंबाती रायुडु-सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी साझेदारियां

इंडियंस के इतिहास में अभी तक की जो सबसे बड़ी साझेदारियां हुई हैं, उसमें भी रिकल्टन ने अपना नाम लिखवा दिाया है. वह इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. वैसे यह भी एक बात है कि शीर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों में रिकल्टन कनाम दो बार है. और ये दोनों साझेदारियां रोहित ने इसी सीजन में निभाई हैं.

साझेदारी खिलाड़ी साल

167 रन* रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स बनाम KKR (कोलकाता), 2012 (दूसरा विकेट)

163 रन* ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर बनाम RR (जयपुर) 2012 (पहला विकेट)

148 रन रोहित शर्मा और रिकेटन बनाम KKR (वानखेड़े) 2026 (पहला विकेट)

143 रन* सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बनाम SRH (वानखेड़े) 2024 (चौथा विकेट)

143 रन रोहित शर्मा और रिकेटन बनाम LSG (वानखेड़े) 2026 (पहला विकेट)


तीसरी बार रिकल्टन का बड़ा कारनामा

रिकल्टन को भले ही आईपीएल में खेलते हुए सिर्फ दो ही सीजन हुए हैं, लेकिन अपने छक्कों का लोहा उन्होंने पूरी दुनिया को मनवा दिया है. रिकल्टन ने सोमवार को पारी में 8 छक्के जड़े. और यह मेगा इवेंट में कुल मिलाकर तीसरा मौका रहा, जब उन्होंने एक पारी में 8 या इससे ज्यादा छक्के लगाए.

Leave a Comment