मुंबईः पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हराया। इस सीज़न में MI को लगातार चौथी हार मिली है। मैच के बाद पांड्या ने श्रेयस को गले लगाया।
जिस तरह से PBKS ने बल्लेबाजी की 250 का स्कोर भी उनके लिए कोई चुनौती नहीं होता। उन्होंने MI की गेंदबाजी को धूल चटा दी। बुमराह एक बार फिर विकेट लेने में नाकाम रहे। सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए ग़ज़नफ़र ने आर्य और कॉनली को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में थे और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर आए। शार्दुल के खिलाफ लगाया गया उनका छक्का सबसे यादगार रहा।
2025 से लक्ष्य का पीछा करते हुए PBKS का प्रदर्शन
मैच: 11
जीत: 9
हार: 2 जीत
प्रतिशत: 81.8
पीबीकेएस का आईपीएल सत्र की शुरुआत में लगातार पांच मैचों में हार न होना संयुक्त रूप से सबसे लंबा रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 के अभियान की शुरुआत लगातार पांच जीत के साथ की थी। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेर दिया।
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
श्रेयस अय्यर का 2024 से IPL में सफल लक्ष्य
पारी: 14
रन: 621
औसत: 124.2
स्ट्राइक रेट: 173.5
फिफ्टीः 7
चौके/छक्के: 45/39।
IPL में PBKS की सर्वोच्च साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए):
206 – गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श बनाम RCB, धर्मशाला, 2011
183 – मयंक अग्रवाल और केएल राहुल बनाम RR, शारजाह, 2021
148 – अजहर महमूद और शॉन मार्श बनाम MI, धर्मशाला, 2013
139 – श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन बनाम MI, वानखेड़े, 2026*
MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत आईपीएल-
18 – पीबीकेएस (35 मैच)*
18 – सीएसके (39 मैच)
17 – डीसी (38 मैच)
16 – आरसीबी (35 मैच)
15 – आरआर (31 मैच)
आईपीएल में वानखेड़े में एमआई के खिलाफ सबसे अधिक जीत
6 – पीबीकेएस (11 मैच)*
5 – सीएसके (13 मैच)
5 – आरसीबी (13 मैच)
4 – आरआर (9 मैच)
आईपीएल में एमआई के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया-
204 रन (पीबीकेएस द्वारा), अहमदाबाद, 2025
196 रन (पीबीकेएस द्वारा), वानखेड़े, 2026*
196 रन (आरआर द्वारा), अबू धाबी, 2020
195 रन (डीडी द्वारा), वानखेड़े, 2018।