Noor Ahmad:चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल गेंदबाजी की. इस खिलाड़ी ने महज 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया. नूर अहमद ने 7 गेंदों में अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह को निपटा कर कोलकाता नाइट राइडर्स को करारा झटका दिया. नूर अहमद आईपीएल के शुरुआत में विकेटों के लिए तरस रहे थे लेकिन मंगलवार को चेपॉक में अलग ही नजारा देखने को मिला. नूर अहमद ने ना सिर्फ विकेट लिए बल्कि उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों को रनों के लिए भी तरसा दिया. नूर अहमद ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
नूर अहमद ने ऐसे पलटा मैच
नूर अहमद ने 11वें ओवर से पूरा मैच पलटा. इस खिलाड़ी ने पहले कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपनी फ्लाइट में फंसाया. रहाणे ने उनकी गेंद पर ऑफ साइड के ऊपर से हवा में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो नूर की पेस पर बीट हो गए और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कवर्स पर उनका कैच लपक लिया. इसके बाद नूर अहमद ने अगली ही गेंद पर राउंड द विकेट से आकर कैमरन ग्रीन को पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया. 13वें ओवर में नूर अहमद ने कोलकाता के उपकप्तान रिंकू सिंह का विकेट उड़ा दिया. रिंकू ने नूर की गेंद पर बड़ा छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शिवम दुबे को आसान कैच थमा दिया. नूर ने इस तरह मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कए.
Come for the wickets, stay for the celebration
Noor Ahmad is 𝙏𝙪𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙂𝙖𝙢𝙚 for the Super Kings
Updates
https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/IJa0OhBJWP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
नूर अहमद का रिकॉर्ड
नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर एक बड़ा कमाल भी कर दिखाया है. उनके आईपीएल में 50 विकेट पूरे हो गए. नूर अहमद सबसे कम मैचों में 50 आईपीएल विकेट झटकने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. उन्होंने 42 मैचों में ये कमाल किया है. वैसे आईपीएल में सबसे कम 32 मैचों में 50 विकेट लेने वाले स्पिनर सुनील नरेन हैं. भारत के लिए ये रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है, जिन्होंने 37 मैचों में आईपीएल में 50 विकेट झटक लिए थे.

Noor Ahmad is 𝙏𝙪𝙧𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙂𝙖𝙢𝙚 for the Super Kings 
https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @ChennaiIPL | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/IJa0OhBJWP