VIDEO: कमाल कर दिया, सरफराज खान ने लिया हैरतअंगेज कैच, यकीन करना मुश्किल

Sarfaraz khan catch Video: आईपीएल 2026 में शनिवार को दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी सरफराज खान ने एक हैरतअंगेज कैच लपका.

सरफराज खान के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सरफराज खान ने पारी के दिल्ली कैपिटल्स की पारी के सातवें ओवर में इस कैच को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की पारी को खत्म किया.

गुरजपनीत सिंह के ओवर की पहली बॉल पर सरफराज खान के इस कैच को ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ कहा जा रहा है. अक्षर पटेल ने शॉर्ट ऑफ लेंथ की गेंद को तेज कट किया और सरफराज़ खान ने प्वाइंट में अपनी दाईं तरफ हवा में छलांग लगाकर एक अविश्विसनीय कैच पकड़ लिया. इस कैच को जिसने भी देखा, उसे पहली बार में यकीन नहीं हुआ. गुरजनपीत सिंह के पहले ओवर की पहली सफलता मिली और कैच लेने के बाद सरफराज खान ने भी इसे जमकर सेलिब्रेट किया और मैदान के चक्कर लगाए.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने शनिवार को आईपीएल 2026 में पहली जीत दर्ज की. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन मात दी. संजू सैमसन के शतक (56 बॉल में 115 रन नाबाद) की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए. आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन (रिटायर्ड आउट) और शिवम दुबे ने 10 बॉल में नाबाद 20 बनाए. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन की पारी खेली, वहीं पथुम निसंका ने 41 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने गेंद से कमाल दिखाया और चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट लिए. अंशुल कम्बोज को भी तीन सफलता मिली.

पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग …

Leave a Comment