IPL 2026, David Miller: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में कांट की टक्कर देखने को मिली. इस मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जहां गुजरात ने 1 रन से बाजी मारकर जीत का खाता खोला. इस मैच के दौरान एक चौंकाने वाली घटना भी घटी, जो इस सीजन में पहली बार देखने को मिली. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर एक ही पारी में दो बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे.
1 मैच में 2 बार बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मिलर
दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान 13वें ओवर के बाद मिलर को चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वह दिल्ली की पारी के दौरान फील्डिंग में रन बचाने के लिए डाइव लगाते समय हाथ पर चोट खा चुके थे और बल्लेबाजी के दौरान उन्हें इस चोट के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा. उस समय वह 10 गेंदों पर 12 रन बना चुके थे. उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए.
रिटायर्ड हर्ट होने के बाद फिर की वापसी
लेकिन 16.4 ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स के रन आउट होने के बाद मिलर ने फिर से मैदान पर वापसी कर ली. चोट के बावजूद उन्होंने साहस दिखाया और अपनी पारी को आगे बढ़ाया. मिलर ने कुल 20 गेंदों पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई चौके और छक्के लगाए. उनकी यह हिम्मत भरी पारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए यादगार रही. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 211 रनों का टारगेट हासिल करने से चूक गई. टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और गुजरात टाइटंस से सिर्फ 1 रन से हार गई. मिलर की पारी के बावजूद दिल्ली जीत से सिर्फ एक कदम दूर रह गई.
यह घटना आईपीएल 2026 में पहली बार हुई जब कोई खिलाड़ी एक मैच में दो बार बल्लेबाजी करने के लिए उतरा. मिलर की चोट और वापसी ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया. वह टीम को जीत के काफी करीब भी ले गए. दिल्ली को आखिरी 2 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत थी. लेकिन मिलर ने लगातार 2 डॉट गेंदें खेलीं, जो हार का कारण बन गईं.