IPL 2026 के मैदान पर काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की हालत फिलहाल खराब है. लेकिन, मैदान के बाहर भी काव्या मारन के एक खिलाड़ी के पसीने छूटते नजर आए हैं. ऐसा हुआ है अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट खाना खाकर. अब आप सोच रहे होंगे कि अर्जुन तेंदुलकर तो IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. फिर उनका फेवरेट खाना SRH के खिलाड़ी ने कैसे खाया? इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद का वो खिलाड़ी है कौन, जिसके अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट फूड खाकर पसीने छूट गए?
हैदराबादी बिरयानी खाकर क्लासन के छूटे पसीने
काव्या मारन की IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद के जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम हेनरिक क्लासन है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेनरिक क्वासन और ईशान किशन हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठा रहे हैं. अब ईशान किशन को तो स्पाइसी हैदराबादी बिरयानी को खाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. लेकिन, हेनरिक क्लासन, जिन्हें उसकी आदत नहीं, उनके पसीने छूट गए. वो रूमाल से पसीना पोंछते नजर आए. क्लासन को ऐसा करते देखकर ईशान को हंसी भी आ जाती है.
Heinrich Klaasen and Ishan Kishan having Hyderabad Biriyani.
Too Spicy for Klaasen!
~ nitiskumarredy (instagram) pic.twitter.com/9QJkoAXRTs
— ORANGE ARMY (@SUNRISERSU) April 6, 2026
अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट फूड है हैदराबादी बिरयानी
हैदराबादी बिरयानी अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट फूड हैं. उन्होंने हाल ही में हैदराबादी बिरयानी को लेकर इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें उसे उन्होंने दुनिया का सबसे बेस्ट फूड भी बताया है. लेकिन, उस बेस्ट फूड को खाकर क्लासन की कैसे हवाईयां उड़ीं, उसके बारे में तो आपने जाना ही.

IPL 2026 में SRH और क्लासन
IPL 2026 में काव्या मारन की टीम के परफॉर्मेन्स की बात करें तो अब तक खेले 3 में से 2 मैच उसने हारे हैं. वहीं 1 मुकाबला जीता है. पॉइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ SRH 5वें नंबर पर है. हेनरिक क्लासन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 3 मैचों में 145 रन बनाए हैं.


~ nitiskumarredy (instagram) pic.twitter.com/9QJkoAXRTs