KKR vs PBKS: केकेआर-पंजाब किंग्स मैच बारिश से रुका, कितने बजे रद्द हो जाएगा मैच?

KKR vs PBKS: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में जिसका डर था, वही देखने को मिला है। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला है, पहली पारी के दौरान बारिश से खेल रोकना पड़ा।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। केकेआर ने बारिश से पहले अपने दो विकेट गंवा दिए थे। 3.4 ओवर का गेम होने पर बारिश ने खलल डाल दिया और गेम रोक दिया गया।

केकेआर की खराब शुरुआत

मैच शुरू होते ही केकेआर की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज फिन एलन सस्ते में आउट हो गए। वह 6 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन भी चले गए। उनके बल्ले को भी जंग लग गया। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के समय गेम रुकने तक रहाणे 8 और रघुवंशी 7 रन बनाकर क्रीज पर थे, कुल स्कोर 25 रन था।

KKR vs PBKS: क्या है कट ऑफ़ टाइम

ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए 5-ओवर के मुकाबले का आखिरी समय रात 10:56 बजे है, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया जाता है। इसका मतलब है कि केकेआर और पंजाब किंग्स के मुकाबले में भी यह नियम लागू होता है।

 

Leave a Comment