SRH vs LSG Live Score, IPL 2026: हेनरिक क्लासेन-नीतीश रेड्डी का अर्धशतक, तेज गति से बना रहे रन

SRH vs LSG Live Score, IPL 2026, Aaj Ka (Todays) IPL 19 Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 में आज दो मुकाबले हैं, जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है, जो कि सनराइजर्स का होम ग्राउंड है. IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स का ये पहला मैच है. वहीं अपने घर से बाहर लखनऊ सुपर जायंट्स का ये पहला मैच है. सनराइजर्स हैदराबा और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हैदराबाद की पिच नंबर 2 पर खेला जाएगा.

IPL 2026 में SRH और LSG

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का ये तीसरा मैच होगा. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का ये दूसरा मुकाबला होगा. सनराइजर्स को इससे पहले खेले दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी.

SRH की बैटिंग Vs LSG की बॉलिंग

तुलना करने पर सनराइजर्स हैदराबाद ज्यादा बेहतर दिखती है. उसकी बैटिंग लाइन अप में संतुलन है जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स में नजर नहीं आता है. इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों और लखनऊ के गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर दिख सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में दिग्वेश राठी को उतारने के पूरे मूड में है, जो कि पहले मैच में नहीं खेले थे. उनके जुड़ने से लखनऊ की बॉलिंग में और धार देखने को मिलेगी.