CSK vs PBKS Live Score, IPL 2026 Todays Chennai Super Kings vs Punjab Kings Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन चेन्नई ने प्रशांत वीर को मौका दिया है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 14.2 करोड़ में खरीदा था. पंजाब की टीम अपना पिछला मैच जीती थी और चेन्नई ने पहला मैच गंवाया था.
चेन्नई-पंजाब की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
चेन्नई सुपरकिंग्स- सैमसन, गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों ने 16-16 मैचों में बाजी मारी है. लेकिन पिछले 7 मैचों में कहानी कुछ अलग रही है और पंजाब ने कुल 6 मैच अपने नाम किए हैं. इस दौरान चेन्नई सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये मुकाबला भी काफी मुश्किल रहने वाला है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर.