भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती. हालांकि, वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को हराकर गहरे जख्म दिए. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया 351 रन बनाने के बाद भी हार गई. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.
टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की प्लेइंग इलेवन की तुलना तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से करें तो 9 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर होंगे. इसमें कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज शामिल हैं.
इतने नए खिलाड़ी टीम इंडिया में दिखेंगे
टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान होंगे, जिन्होंने जापान में आयोजित हुए 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. वनडे टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ही टी20 सीरीज में भी एक्शन में दिखेंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के मैचों की डेट, वेन्यू और टाइमिंग
6 अक्टूबर- पहला टी20 मैच- इकाना स्टेडियम लखनऊ- शाम 7 बजे से
9 अक्टूबर- दूसरा टी20 मैच- जेएससीए स्टेडियम रांची- शाम 7 बजे से
11 अक्तूबर- तीसरा टी20 मैच- होल्कर स्टेडियम इंदौर- शाम 7 बजे से
14 अक्टूबर- चौथा टी20 मैच- राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद- शाम 7 बजे से
17 अक्टूबर- पांचवां टी20 मैच- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु- शाम 7 बजे से
टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.