भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 2009 में डेब्यू करने वाली पूनम राउत ने अपने 17 साल के इंटरनेशनल करियर पर अब विराम लगा दिया है। उन्होंने 15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को अपने संन्यास की घोषणा की।
दाएं हाथ की बैटर ने 2009 में वनडे और टी20 इंटरनेशनल, व 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद वह 2021 में अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेली थीं और 2014 के बाद से टी20 इंटरनेशनल टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
पूनम राउत ने अपने करियर में 73 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 2299 रन बनाए। वहीं 35 टी20 इंटरनेशनल में 719 और 4 टेस्ट मैच में 264 रन उनके नाम दर्ज हैं। पूनम ने अपने करियर में तीन वनडे और एक टेस्ट शतक भी लगाया। इसके अलावा एकदिवसीय में उनके नाम 15 और टी20 इंटरनेशनल में 4 अर्धशतक भी दर्ज हैं। आखिरी बार वह 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे मैच) में नजर आई थीं।
पूनम राउत के लिए यादगार था 2017 वर्ल्ड कप का प्रदर्शन
पूनम राउत को 2017 वर्ल्ड कप फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए याद किया था। उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम 9 रन से हार गई थी। उस टूर्नामेंट में पूनम ने 381 रन बनाए थे जिसमें आयरलैंड के खिलाफ 109 रन की पारी और दीप्ति शर्मा के साथ उनकी रिकॉर्ड 320 रन की ओपनिंग साझेदारी इतिहास के पन्नों पर अमर है।
पूनम राउत ने लिखा खास रिटायरमेंट पोस्ट
पूनम राउत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,”मुंबई की सड़कों से आकर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने तक का सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। इस सफर में कई बलिदान, परिश्रम और कभी ना भुलाने वाली जीतों से भरा रहा है। इस दौरान कई कठिन अवसर भी आए जिनसे सीखने को मिला। भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सपने जैसा था और मैंने गर्व के साथ इसे पूरा किया।”
स्मृति मंधाना नंबर 1, इतिहास रचने से 133 रन दूर; बाबर आजम-रोहित शर्मा और विराट कोहली कोई नहीं कर पाया यह कमाल
स्मृति मंधाना अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान बन चुकी हैं। वहीं वह महिला व पुरुष क्रिकेट मिलाकर टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कीर्तिमान हासिल करने के करीब हैं जिसे आज तक कोई भी नहीं हासिल कर पाया। वह महिला व पुरुष वर्ग में नंबर 1 बैटर हैं।