भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल में ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले फुल मेंबर देश के बल्लेबाज बने थे।
टी20 क्रिकेट में निरंतर रन बनाना काफी मुश्किल है।
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 238 रन बनाए। उन्होंने 89, 73 और 76 रनों की पारी खेली। यह कप्तान के रूप में पाकिस्तान के लिए उनकी पहली ही सीरीज थी।
अभिषेक शर्मा- 229 रन
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल में ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अभिषेक ने 229 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक भी ठोका था।
कॉलिन मुनरो- 223 रन
2017-18 में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हुई थी। न्यूजीलैंड के ओपनर कॉलिन मुनरो ने तीन मैचों में 74 की औसत से 223 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 104 रनों की भी पारी खेली थी।
डेविड वॉर्नर- 217 रन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2019-20 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वॉर्नर के बल्ले से 217 रन निकले थे।
हजरतुल्लाह जजई- 204 रन
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने आयरलैंड के खिलाफ 2018 में 162 रनों की पारी खेली थी। देहरादून में हुई उस सीरीज की तीन पारियों में उन्होंने 204 रन बनाए थे।