5 खिलाड़ी जिन्हें आपने बॉलिंग करते भी नहीं देखा होगा, आईपीएल में ले चुके हैं विकेट

ईपीएल में पार्ट टाइम गेंदबाजों को काफी कम बॉलिंग मिलती है। इसके बाद भी कई पार्ट टाइम गेंदबाज विकेट ले चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में पार्ट टाइम गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता।

यह ऐसा फॉर्मेट है जहां एक ओवर में कहानी बदल जाती है। इसी वजह से टीमें पार्ट टाइम गेंदबाजों को बॉलिंग देने से बचती हैं। इसके बाद भी आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम विकेट हैं, जिन्हें अपने करियर में गिने चुने मौकों पर ही बॉलिंग की है। हम आपको 5 ऐसे ही नाम बताते हैं। शिखर धवन शिखर धवन के नाम आईपीएल में चार विकेट हैं। उन्होंने 2011 और 2012 सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए 8 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 66 रन दिए और 4 विकेट लिए। इसमें शॉन मार्श का विकेट भी शामिल है।

अजिंक्य रहाणे अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में 294 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक ओवर ही डाला है और एक विकेट लिया। उन्होंने यह ओवर आईपीएल में 2009 में मुंबई इंडियंस के लिए डाला था। पंजाब के ल्यूक पोमर्सबैक को उन्होंने बोल्ड किया था।

आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन कप्तान आरोन फिंच ने अपने आईपीएल करियर में 92 मैच खेले। फिंच लीग में रिकॉर्ड 9 टीमों के लिए खेल चुके हैं। 2013 सीजन में पुणे वॉरियर्स के लिए ही उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला। इस दौरान बाएं हाथ के स्पिनर फिंच ने एक विकेट लिया।

एडम गिलक्रिस्ट एडम गिलक्रिस्ट ने अपने टी20 करियर में सिर्फ एक गेंद ही डाला है। आईपीएल में उन्होंने यह गेंद डाला था और उन्होंने विकेट ले लिया था। यह उनके टी20 करियर का आखिरी मैच था। गिलक्रिस्ट ने हरभजन सिंह को आउट किया था।

अब्दुल समद लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद के नाम भी आईपीएल में विकेट है। उन्होंने 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू किया था। 63 मैच के अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 9 ओवर डाले हैं। इस दौरान समद को दो विकेट मिले।

Leave a Comment