35 मैच के 130 करोड़ रुपये, टीम इंडिया के मैचों के लिए कौन देगा इतना पैसा?

टीम इंडिया के मैचों से बीसीसीआई की चांदी होने वाली है. 3 बड़ी कंपनियों का बीसीसीआई से करार हुआ है जो कि टीम इंडिया के घरेलू बाइलेट्रल मैचों के लिए करोड़ों रुपये देने को तैयार हुई हैं.

इन कंपनियों का नाम है कैंपा कोला, एसबीआई लाइफ और चैट जीपीटी. इन तीनों कंपनियों ने बीसीसीआई से भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों के लिए करार किया है. (PC-PTI)

कैंपा कोला टीम इंडिया के हर बाइलेट्रल मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये देगी. एसबीआई लाइफ 1.2 करोड़ रुपये हर मैच के देगी. वहीं चैट जीपीटी 1.2 करोड़ रुपये हर मैच के देने वाली है. (PC-PTI)

इस तरह ये तीनों कंपनियां हर मैच में कुल 3.71 करोड़ रुपये खर्च करने वाली हैं, मतलब बीसीसीआई 35 मैचों से लगभग 130 करोड़ रुपये कमाने वाली है.(PC-PTI)

भारतीय टीम का इन तीन कंपनियों से साल 2028 तक करार हुआ है. इस दौरान भारत को ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे से सीरीज खेलनी है. साल 2028 के कार्यक्रम में भी कई घरेलू सीरीज इसमें शामिल होंगी.

Leave a Comment