32 रन पर 4 विकेट और इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड… फिर भी ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीन ली जीत

AUS vs ENG 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब इंग्लैंड के शुरुआती चारों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके टीम ने महज 32 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाजी की कमर शुरुआती 5 ओवरों में ही टूट गई. हालांकि, बाद में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए टीम को संभाला रोमांचक अंदाज में मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली.

5 मैचों की इस टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ उतरे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन राइली मेरेडिथ ने शुरुआती ओवरों में ही कहर बरपा दिया. दूसरे ओवर में जॉनसन ने ओपनर फिल सॉल्ट (7 रन) को स्लिप में कैच कराकर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. इसके ठीक बाद तीसरे ओवर में मेरेडिथ ने दूसरे ओपनर एनेरिन डोनाल्ड (7 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

शुरुआती 2 झटकों के बाद कप्तान हैरी ब्रूक पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन चौथे ओवर में जॉनसन की एक शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में ब्रूक भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अगले ही ओवर में मेरेडिथ ने टॉम बैंटन (3 रन) को कप्तान मिचेल मार्श के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड का स्कोर 4.2 ओवर में 32 रन पर 4 विकेट कर दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब इंग्लैंड की टीम के टॉप-4 बल्लेबाज एक ही पारी में सिंगल डिजिट यानी 10 रन के कम स्कोर पर आउट हुए हैं.

टॉप ऑर्डर के पूरी तरह फेल होने के बाद इंग्लैंड की पारी संकट में नजर आ रही थी 93 रन तक टीम के 6 विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद ऑलराउंडर सैम करन ने पहले लियाम डॉसन (23 रन) फिर जेमी ओवरटन (20 रन) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. सैम करन ने सिर्फ 28 गेंदों में 4 छक्कों 2 चौकों की मदद से नाबाद 50 रनों की तूफानी पारी खेली. आखिरी 3 ओवरों में बने 51 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श अकेले लड़े 57 गेंदों में 9 चौकों 9 छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्ब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्श समेत 2 विकेट चटकाए ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों पर रोक दिया. इस तरह टॉप ऑर्डर के शर्मनाक रिकॉर्ड के बावजूद इंग्लैंड ने 7 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली.

Leave a Comment