32 पर 4 विकेट, फिर इंग्लैंड ने बनाए 181, चौथा टी20 हारा AUS; मार्श का शतक बेकार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टी20 बहुत रोमांचक रहा. रविवार (29 नवंबर) को सिडनी में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 7 रन से जीत दर्ज की. पहले बैटिंग करने के बाद इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए.

टीम ने यह टोटल सिर्फ 32 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद बोर्ड पर लगाया. चेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 57 गेंद में 9 चौके और 9 छक्के लगाकर 119 रन बनाए. उनकी यह पारी बेकार हो गई. जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

जल्दी विकेट गिर जाने के बाद सैम कर्रन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 28 गेंद में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. उनकी पारी ने टीम को अच्छा टोटल बोर्ड पर लगाने में मदद की. कर्रन और जेमी ओवर्टन ने आठवें विकेट के लिए सिर्फ 20 गेंद में 51 रन की साझेदारी की. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉन्सन और राइली मेरेडिथ ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए.

 

 

इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

इंग्लैंड ने शुरुआत में जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए. 07 रन के स्कोर पर पहला विकेट फिल सॉल्ट (07) के रूप में गिरा. दूसरा झटका 15 रन पर, तीसरा 28 रन पर और चौथा 32 रन पर लगा. क्रमश: एन्यूरिन डोनाल्ड (07), हैरी ब्रूक (09) और टॉम बैंटन (03) आउट हुए. लेकिन इसके बाद टीम ने रफ्तार पकड़ी और 180 से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया.

चेज में ऑस्ट्रेलिया फुस्स

चेज में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 15 रन पर गंवाया, जब जैक फ्रेजर मैग्कर्ग बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद कुछ देर पारी संभली. 67 रन पर दूसरा झटका, 82 रन पर तीसरा झटका और 11 रन पर चौथा झटका लगा. क्रमश: सैम हार्पर (18), निखिल चौधरी (12) और टिम डेविड (12) आउट हुए. इसके बाद पांचवां विकेट 150 रन पर गिरा. छठा और सातवां झटका 173 रन के स्कोर पर लगा. लैकलन शॉ (06), शतकवीर मिचेल मार्श और जोल डेविस (00) आउट हुए. मार्श ने आखिर तक कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल सकी. इस दौरान इंग्लैंड के लिए हेनरी क्रोकॉम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

Leave a Comment