300 का स्ट्राइक रेट. बार रे बाप! अभिषेक शर्मा ने काटा बवाल, फिर भी हार गई टीम

Abhishek Sharma Explosive Inning: अमृतसर सूमर्स के कप्तान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पहले मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया.
मोहाली किंग्स के खिलाफ अभिषेक ने सिर्फ 26 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 296.15 (करीब 300 का) रहा. अभिषेक ने शुरुआत से ही अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए मोहाली के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा ने क्रीज पर आते ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया और गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. उनके बल्ले से निकले 7 छक्कों ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. हालांकि, उनकी तूफानी पारी को हरप्रीत बराड़ ने खत्म किया, लेकिन तब तक अभिषेक अपनी टीम के लिए जरूरी रन बना चुके थे. उनकी 26 गेंदों में 77 रन की पारी मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रही. इस पारी ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट में उनकी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी की तकनीक को दिखाया.

धवन और नमन धीर ने भी बरसाए रन
अभिषेक के अलावा अमृतसर सूमर्स के दूसरे बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. सहज धवन ने सिर्फ 18 गेंदों में 45 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं नमन धीर ने 22 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे. राहुल कुमार ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि अभय चौधरी ने केवल 8 गेंदों में 18 रन जोड़े.

मोहाली किंग्स की शानदार जीत
अमृतसर सूमर्स की लगातार आक्रामक बल्लेबाजी के कारण टीम ने 19.5 ओवर में 258 रन बनाकर पूरी टीम के रूप में आउट हुई. अभिषेक शर्मा की 77 रन की पारी इस बड़े स्कोर की नींव रही. उनके अलावा सहज धवन और नमन धीर ने भी तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. लेकिन मोहाली किंग्स ने शानदार चेज करते हुए 19.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और मुकाबले को 5 विकेट से जीता. अनमोलप्रीत सिंह ने शतक जडते हुए 133 रन की पारी खेली.

Leave a Comment