ICC ODI World Cup 2027 Schedule Announcement Time & Live Streaming Details: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट का 14वां संस्करण अगले साल 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा.
इस बीच आज यानी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व कप के पूरे शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान करने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट नए फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप स्टेज से पहले सुपर सीरीज राउंड और सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 राउंड शामिल किया गया है. वहीं, भारत और पाकिस्तान के हालिया क्रिकेट संबंधों को देखते हुए फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या दोनों टीमें एक ही ग्रुप में होंगी. Shubman Gill New Milestone: शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
14 टीमों के बीच खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप 2027
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें 11 टीमों ने सीधे जगह बनाई है, जबकि अंतिम स्थान का फैसला सुपर सीरीज राउंड के जरिए होगा. इस राउंड में रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमें आपस में दो-दो मुकाबले खेलेंगी. इनमें शीर्ष पर रहने वाली टीम मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी, जबकि बाकी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.
नया फॉर्मेट: ग्रुप स्टेज के बाद होगा सुपर-7 राउंड
ग्रुप स्टेज में 12 टीमों को दो ग्रुप (6-6 टीमों) में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और बाकी बची टीमों में सर्वश्रेष्ठ एक टीम मिलाकर कुल 7 टीमें सुपर-7 राउंड में पहुंचेंगी. सुपर-7 राउंड सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान की टीम से, जबकि दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से सेमीफाइनल खेलेगी.
ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कितने बजे होगा?
भारतीय समयानुसार ICC ODI World Cup 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान 1 अक्टूबर को रात 8:30 बजे किया जाएगा. आईसीसी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी करेगी.
कहां देखें ODI वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का लाइव ऐलान?
भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
क्या एक ही ग्रुप में होंगे भारत और पाकिस्तान?
फिलहाल ICC ने ग्रुप्स का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में होंगे या अलग-अलग. इसका जवाब आज रात शेड्यूल जारी होने के साथ मिल जाएगा. क्रिकेट फैंस की सबसे ज्यादा नजर इसी बात पर टिकी है कि बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कब और किस चरण में खेला जाएगा.