दुनियाभर में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने खेल से खूब नाम और पैसा कमाया है लेकिन अक्सर गलत हरकतों के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं. अमेरिका के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ऐसा ही एक नाम हैं, जो एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में हैं. (Photo: Getty Images)
50 साल के टाइगर वुड्स को 27 मार्च को अमेरिका के फ्लोरिडा में एक सड़क हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया है कि वुड्स की रेंज रोवर कार ने एक अन्य कार को टक्कर मारी और स्टार खिलाड़ी की गाड़ी पूरी तरह पलट गई. (Photo: PTI)
फ्लोरिडा के ज्यूपिटर आइलैंड में हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और उन्होंने वुड्स को अरेस्ट कर लिया गया. इस दौरान वो नशे की हालत में लग रहे थे. हालांकि जांच में वो शराब के नशे में नहीं पाए गए लेकिन पुलिस उनके ड्रग्स या किसी दवाई के कारण नशे में होने की जांच कर रही है. (Photo: PTI)
उनके खिलाफ नशे में ड्राइविंग, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नशे की जांच से इनकार करने का मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले 2021 में भी वुड्स को ऐसे ही एक एक्सीडेंट के बाद गिरफ्तार किया गया था. (Photo: PTI)
टाइगर वुड्स की गिनती सिर्फ महानतम गोल्फर ही नहीं, बल्कि सबसे महान खिलाड़ियों में होती है. साथ ही सबसे अमीर खिलाड़ियों में भी वो शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर यानि करीब 14,229 करोड़ रुपये है. (Photo: PTI)



