120 गेंद में 232 रन, हरियाणा की टीम 189 पर ढेर, 43 रन से दिल्ली की जीत

Syed Mushtaq Ali Trophy: तेजस्वी दहिया की 36 गेंदों पर खेली गई 95 रन की तूफानी पारी की मदद से दिल्ली ने रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में हरियाणा को 43 रन से हराया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 232 रन बनाए। दहिया ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 40 गेंदों में 62 रन जबकि नितीश राणा ने 20 गेंदों में 37 रन और यश ढुल ने 12 गेंदों में 26 रन की आक्रामक पारियां खेली। हरियाणा की तरफ से अनुज ठकराल और सुमित कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।

दिल्ली के विशाल स्कोर के जवाब में हरियाणा की टीम आठ विकेट पर 189 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से सामंत जाखड़ (33), सुमित कुमार (33 नाबाद), अंकित कुमार (32) और यशवर्धन दलाल (28) ही कुछ योगदान दे पाए। दिल्ली के गेंदबाजों में लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 31 रन देकर तीन जबकि मयंक यादव ने 29 रन देकर दो विकेट लिए।

ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में हरवंश पंगलिया की नाबाद 80 रन की पारी के बावजूद सौराष्ट्र को रेलवे के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 182 रन बनाए। उसकी तरफ से जयंत लखन ने 39 गेंदों पर सर्वाधिक 47 रन बनाए। रवि सिंह ने 23 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि जुबैर अली 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

सौराष्ट्र की तरफ से प्रेरक मांकड़ ने चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं मोहित उल्वा ने भी दो विकेट हासिल किए। सौराष्ट्र की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि चार ओवर के अंदर ही उनका स्कोर पांच विकेट पर 24 रन हो गया और आखिर में उसकी टीम आठ विकेट पर 153 रन ही बना पाई।

पंगलिया ने 61 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल थे। क्रेंस फुलेत्रा ने 23 गेंदों पर नाबाद 36 रन का योगदान दिया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। बनाकर उनका साथ दिया। रेलवे की तरफ से जमशेद आलम ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए।

Leave a Comment