111 गेंद में कूटे 252 रन, कप्तानी में फेल रहे श्रेयस, सुनील ने कहा-मयंक या अर्शदीप के बजाय कुलदीप को 17वां ओवर क्यों दी?

रांचीः क्या ओस की वजह से भारत को टॉस का नुकसान हुआ, या वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में 20 ओवर में 249/5 का विशाल स्कोर बनाने के बाद श्रेयस अय्यर और उनकी टीम कुछ अलग कर सकती थी?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाई-स्कोरिंग दूसरे T20I में तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव या बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के बजाय कुलदीप यादव को अहम 17वां ओवर देकर भारत ने गलती की। इस मैच में मेज़बान टीम छह विकेट से हार गई और मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली।

कुलदीप ने इस ओवर में 24 रन लुटाए, जिसमें तीन छक्के, एक चौका और एक वाइड शामिल थी। इससे 250 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी हो गया। वेस्टइंडीज ने यह मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, ”मैं 17वें ओवर में अर्शदीप या मयंक में से किसी एक को गेंदबाजी के लिए बुलाता।

अर्शदीप ने अपने आखिरी ओवर (18वें ओवर) में खूब रन लुटाए, लेकिन मयंक ने शुरुआती झटके दिए थे।” उन्होंने कहा, ”मयंक का इकॉनमी रेट लगभग 12 रन प्रति ओवर था और उस समय वेस्टइंडीज को इससे अधिक रन चाहिए थे। इसलिए अगर उन्होंने विकेट ले लिया होता तो मैच आपके पक्ष में जा सकता था।”

गावस्कर का मानना ​​था कि उस महत्वपूर्ण मोड़ पर मयंक का एक और विकेट वेस्टइंडीज पर भारी दबाव डाल सकता था और उसके लिए मुश्किल पैदा कर सकता था। उन्होंने कहा, ”जब एक बार विकेट मिल जाए तो विपक्षी टीम अचानक बैकफुट पर आ जाती है। एक नए बल्लेबाज को आना पड़ता है।

इसलिए उस समय मयंक को आजमाया जाना चाहिए था। इसके अलावा मुझे लगता है कि नौवें ओवर में शिवम दुबे को गेंदबाजी के लिए बुलाना सही फैसला नहीं था। तब बल्लेबाज लय हासिल करने की कोशिश कर रहे थे और इसलिए तब कुलदीप को लाना शायद बेहतर विकल्प होता।”

Leave a Comment