हैरी ब्रुक टॉप-5 से बाहर, जोस बटलर नंबर 2; इंग्लैंड-श्रीलंका दूसरे वनडे के बाद शीर्ष पांच बैटर-बॉलर

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसके दूसरे मैच में श्रीलंका ने वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने सिर्फ एक रन बनाए और वो इस वनडे सीरीज में अब तक खेले गए 2 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए।

इस वनडे सीरीज के दूसरे मैच में जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और वो छलांग लगाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि दूसरे वनडे में श्रीलंका के लिए शतकीय पारी खेलने वाले बैटर कुसल मेंडिस पहले नंबर पर आ गए। कुसल मेंडिस ने 2 मैचों में 163 रन बनाए हैं जबकि जोस बटलर ने दो मैचों में पूरे 100 रन बनाए है। हैरी ब्रुक ने दो मैचों में 68 रन बनाए हैं और वो कामिंदु मेंडिस के साथ संयुक्त रूप से बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड-श्रीलंका दो वनडे मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर विल जैक्स हैं जिन्होंने 2 मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन गेंदबाज हैं जिसमें दुनिथ वेल्लालगे, असिथा फर्नान्डो और सचिनदु कोलम्बेज मौजूद हैं और इन तीनों ने ही 2-2 मैचों में 4-4 विकेट लिए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर भी तीन गेंदबाज हैं जिसमें गस एटकिंसन के साथ रेहान अहमद और दिलशान मधुशंका मौजूद हैं।

इंग्लैंड-श्रीलंका दूसरे वनडे के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
कुसल मेंडिस 2 2 163 81.5 101.88 18 3
जोस बटलर 2 2 100 50 121.95 7 5
बेन डकेट 2 2 99 49.5 107.61 14 0
विल जैक्स 2 2 98 98 90.74 9 2
टॉम बेंटन 2 2 83 41.5 112.16 9 3
बॉलर मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
विल जैक्स 2 12 72 5 11 55 0 1
दुनिथ वेल्लालगे 2 20 120 4 27.25 109 0 0
सचिनदु कोलम्बेज 2 16 96 4 24.75 99 0 0
असिथा फर्नान्डो 2 19.1 115 4 30.25 121 0 0
गस एटकिंग्स 2 17 102 3 26.67 80 0 0
दिलशान मधुशंका 2 19 114 3 33 99 0 0
रेहान अहमद 2 15 90 3 31.33 94 0 0
ईशान मलिंगा 1 9 54 2 25 50 0 0
जेमी ओवर्टन 2 15 90 2 42 84 0 0
जोश टंग 2 12 72 1 73 73 0 0
जोफ्रा आर्चर 2 16 96 1 106 106 0 0
दुष्मंथा चमीरा 1 9 54 1 61 61 0 0

रविंद्र जडेजा नंबर 1, कुलदीप टॉप-5 में; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविंद्र जडेजा पहले नंबर पर हैं जबकि कुलदीप यादव भी टॉप-5 में शामिल हैं।

Leave a Comment